♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : झारखंड राज्य घासी समाज संघ की डाॅ रीझू नायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में केन्द्रीय कार्यसमिति का विस्तार किया गया। इसी कड़ी में केन्द्रीय कमेटी के संरक्षक पद्मश्री मुकुंद नायक,रामचन्द्र नायक और भानू नंद बाबा बनाये गये हैं। सलाहकार के पद पर राजेन्द्र नायक, तरुण नायक, धर्मेंद्र नायक, बासुदेव नायक, विजय आनंद नायक,राजेश नायक का चयन किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी डाॅ रीझू नायक को सौंपी गयी। उपाध्यक्ष पद पर लालधन नायक, मथूर चंद मछुवा, राजेन्द्र नायक, मनोज नायक, गीता देवी, रंजीत नायक, मुकेश नायक का चयनित किये गये। राजेश नायक को प्रधान सचिव बनाय गया है। इसके अलावा महासचिव पद की जिम्मेवारी राजन नायक व दिवाकर नायक को सौंपी गयी है। राजन नायक व सुदर्शन नायक प्रवक्ता होंगे। सोनी नायक कोषाध्यक्ष बनायी गयी हैं। इसके अलावा अन्य अलग-अलग पदों पर भी लोगों का चयन किया गया है।