आजसू छात्र संघ ने जख्मी छात्र की आर्थिक सहायता की

रांची : अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधियों ने जेपीएससी मुख्यालय का घेराव कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज में घायल छात्र सिसई निवासी मानस कुमार साहु से मिलकर बुधवार को मुलाकात की और चिकित्सा के लिए चिकित्सा के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। घायल छात्र की चिकित्सा रांची के गुलमोहर अस्पताल में की जा रही है। अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन एक अधिकार है। सरकार की यह जिम्मेवारी है कि वह आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान निकाले।
अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष जब्बार अंसारी ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई करने वाले पदाधिकारियों को अविलम्ब दंडित करे। रांची विवि छात्र संघ के सचिव राजकिशोर महतो ने कहा कि हक और अधिकार की लड़ाई में आजसू छात्र संघ हमेशा छा़त्रों के साथ है। घायल छात्र से मिलने गये प्रतिनिधि मंडल में वरीय उपाध्यक्ष लाल मनीष नाथ शाहदेव, प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र महतो, रांची विवि प्रभारी कुश साहु, रांची विवि छात्र संघ के सचिव नीतिश सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *