स्वामी दिव्यानंद से सुबोधकांत ने की कई विषयों पर चर्चा

 

रांची : पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के रांची स्थित आवास पर बुधवार को दोपहर उज्जैन के भानुपूरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तिर्थ जी महाराज चाईबासा जाने के क्रम में थोड़ी देरे के लिए विश्राम के लिए रूके। इस दौरान स्वामी जी ने श्री सहाय से कई विषयों पर चर्चा की। इसके बाद स्वामी जी ने उनको एवं उनके परिवार के सभी सदस्यो को आशीर्वाद देकर चाईबासा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर सुधीर सहाय, सुनील सहाय, अंकित सहाय, अनादी ब्रह्म, चन्द्र देव शुक्ला, राकेश सिन्हा, बबलू शुक्ला, राजा, दीपक प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, राज किशोर प्रसाद, हरेन्द्र सिंह, अरूण मिश्रा, अभय, रमेश, सुरज, आनन्द, लखन आदी सभी लोगों ने स्वामी जी से प्रसाद ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *