झारखंड में एक ही दिन में 418 और रांची में मिले 262 कोरोना संक्रमित मरीज

रांची: झारखंड में कोरोना वायरस खतरनाक शक्ल अख्तियार कर रहा है। कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में यहां तेज वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में 418 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें से सर्वाधिक पीड़ित 262 सिर्फ रांची जिले के हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या महज 44 है। वर्तमान में 1968 सक्रिय मामले पूरे राज्य भर में है। इनमें से 1045 केवल रांची से हैं।
मंगलवार को रांची में 3 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई। अब पूरे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,23,090 हो गई है। इनमें से 1,20,012 ठीक हो चुके हैं।

कहां मिले कितने मरीज

बोकारो में 12, देवघर में 6, धनबाद में 8, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 34, गढ़वा में 2, गोड्डा में 11, गुमला में 16, हजारीबाग में 1, जामताड़ा में 10, खूंटी में 6, कोडरमा में 21, लातेहार में 1, लोहरदगा में 6, पलामू में 4, रामगढ़ में 3, रांची में 262 , साहेबगंज में 9, सिमडेगा में 1, पश्चिमी सिंहभूम में 4 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *