कार दुर्घटना में 3 की मौत

♦Laharnews.com Correspondent♦
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग के इचाक क्षेत्र के वरियठ गांव के पास एन-33 पर मंगलवार को कार दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत हो गई। जबकि, गाड़ी चला रहा युवक सुरक्षित है। दुर्घटना में मनोज शर्मा मेधा डेयरी के इंचार्ज रांची और बिरजू राणा प्रोफेसर झारखंड कॉलेज (डुमरी )की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल अमित कुमार को इलाज के लिए स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया फिर उसे रांची के रिम्स ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। दोनों भाई अपने गांव तिलरा जा रहे थे कार सुमित चला रहा था और सभी रामगढ़ से हजारीबाग स्थित इचाक थाना क्षेत्र के तिलरा गांव आ रहे थे। कार जैसे ही वरियठ गांव के पास पहुंची, आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बिरजू और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई और अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *