♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची के मेकाॅन काॅलोनी में 40 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद काॅलोनी के 30 घरों को सील कर दिया गया है। काॅलोनी में बगैर मास्क के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी है। काॅलोनी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहनों की जांच होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रांची के उपायुक्त छवि रंजन खुद मेकाॅन काॅलोनी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
मेकॉन कॉलोनी में फिलहाल 30 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। उस घर के लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन संक्रमित लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री की भी जानकारी हासिल कर रहा है।
कोरोना का नया ठिकाना बना रांची का मेकाॅन काॅलोनी, 40 लोग मिले संक्रमित, 30 घर सील






Who's Online : 0