♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड प्रदेश घासी समाज के ओरमांझी प्रखंड की हुई बैठक में समाज के प्रखंड स्तरीय पदधारियों को चुनाव हुआ। बैठक में समाज को और अधिक सशक्त बनाने और लोगों को एकजुट करने का निर्णय लिया गया।
भावी कार्यक्रमों पर भी विमर्श हुआ। चुनाव में अध्यक्ष – गौरी शंकर नायक, महासचिव – राजू नायक, उपाध्यक्ष – रामू नायक, सचिव – महेंद्र नायक, संगठन सचिव – शिव शंकर नायक, कोषाध्यक्ष – दिलीप नायक, संरक्षक – ब्रह्मदेव नायक, मुख्य संरक्षक – किशोर नायक, प्रवक्ता – रामटहल नायक तथा सदस्य के रूप में सुजीत नायक, बसंत नायक, सुरेंद्र नायक, विजय नायक, राम कुमार नायक को चुना गया. महिला मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में सोनी देवी, महासचिव – शीला देवी, सरस्वती देवी, बासु देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, रीना देवी व गीता देवी को दायित्व सौंपा गया।






Who's Online : 0