♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तीन कर्मियों के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद वहां हड़कंप है। संस्थान को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। कुलपति डाॅ. ओंकार नाथ सिंह ने संक्रमित कर्मियों के सम्पर्क में आने वाले अन्य कर्मचारियों को भी कोविड टेस्ट कराने के लिए कहा है। दो दिनों के सैनिटाइजेशन के बाद विवि मुख्यालय को बुधवार से फिर खोला जाएगा। संस्थान में बुधवार से केवल 25 प्रतिशत कर्मचारी ही रोस्टर के हिसाब से आएंगे। इसके लिए रोस्टर तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही आफलाइन कक्षाओं पर भी रोक लगा दी गयी है।
बिरसा कृषि विवि में तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित, संस्थान दो दिनों के लिए सील






Who's Online : 0