झारखंड में कोरोना का कहर: राज्य में मिले 1264 पाॅजिटिव मरीज, रांची में 539

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर अब कहर बनकर टूट रही है। मंगलवार को राज्य में कोरोना पाॅजिटिव 1264 नए मरीज मिले। इनमें 539 सिर्फ रांची के हैं। रांची में अब तक कुल 37694 पॉजिटिव मामले आये हैं जिसमें 34160 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब पूरे राज्य में सक्रिय मरीजों की तादाद 5882 पहुंच गई। इनमें से 3264 केवल रांची से हैं। आज 4 मरीजों की मौत हो गई।
कोरोना पाॅजिटिव मरीज बोकारो में 65, चतरा में 5, देवघर में 47, धनबाद में 72, दुमका में 31, पूर्वी सिंहभूम में 191, गढ़वा में 9, गिरिडीह में 5, गोड्डा में 18, गुमला में 23, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 31, खूंटी में 19, कोडरमा में 44, लातेहार में 11, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में 23, पलामू में 6, रांची में 539, साहेबगंज में 37, सिमडेगा में 7 और पश्चिमी सिंहभूम में 30 मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *