रांची: कोरोना वायरस का केन्द्र की मोदी कैबिनेट में भी घुसपैठ हो चुका है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहा। कल ही बंगाल से दिल्ली लौटा हूं। कुछ बैचेनी महसूस करने के कारण मैंने कोविड जांच कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वो अपनी जांच कराएं और सजग रहें।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना संक्रमित







Who's Online : 0