♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक और भयावह तसवीर पेश कर रही है। आज राज्य में 1882 नए मरीज मिले। इनमें 858 सिर्फ रांची के हैं। रांची में अब तक कुल 4108 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 34411 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब पूरे राज्य में सक्रिय मरीजों की तादाद 9249 पहुंच गई। इनमें से 4108 केवल रांची से हैं। आज 7 मरीजों की मौत हो गई। अब पूरे राज्य में 132790 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं. इनमें से 122383 ठीक हो चुके हैं.
बहरहाल बोकारो में 70, चतरा में 22, देवघर में 72, धनबाद में 91, दुमका में 67, पूर्वी सिंहभूम में 204, गढ़वा में 17, गिरिडीह में 09, गोड्डा में 44, गुमला में 43, हजारीबाग में 94, जामताड़ा में 27, खूंटी में 35, कोडरमा में 50, लातेहार में 05, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में 11, पलामू में 8, रांची में 858, साहेबगंज में 40, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 42 पाॅजिटिव मरीज मिले।
झारखंड में 1882 और रांची में 858 कोरोना पाॅजिटिव मिले







Who's Online : 0