सिल्ली में सरहुल महोत्सव ‚ सुदेश भी थिरके

सिल्लीः सिल्ली सरना समिति के तत्वाधान में गुरूवार को सिल्ली लुपुंंग काली मंदिर परिसर में सरहुल महोत्सव धुमधाम के संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न गांवो के सरना धर्मालंबियो ने सिल्ली में गाजे बाजे के साथ झांकी निकाली एवं जुलुस की शक्ल में महोत्सव स्थल पहुंचे। महोत्सव में राज्य विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भी जमकर थिरके। महोत्सव को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल पर्यावरण के प्रति प्रेम का देता हैं। सरहुल में सद्भावना व भाईचारा झलकती है। महोत्सव में विधायक अमित कुमार महतो, प्रमुख रेखा देवी, मुखिया सीमा कुमारी, पुर्व जिप सदस्य सुषील महतो, पुर्व प्रमुख कमलनाथ मांझी, राकेश किरण आदि शरीक हुए। महोत्सव में खापचाबेड़ा, मोदीडीह, मेदनी, पिस्का, जारू, गोड़ाडीह, अजयगड़, बुढ़ाबुहरा आदि गांवो के लोग नाचते,गाते पहुंचे। महोत्सव को सफल बनाने में बासुदेव सिंह मुंडा, त्रिलोकी गोंझु, गोंदुरा उरांव, त्रिदेव मांझी समेत समिति के लोगो का सराहनीय योगदान रहा।

गुड़‚ चना का वितरण
सिल्ली पुलिस द्वारा सिल्ली थाना के समीप महोत्सव में भाग लेने वालो सरना धर्वालंबियो के बीच गुंड़ चना का वितरण किया गया। वही सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमेटि द्वारा पार्टी कार्यालय के समीप जुलुस में षामिल लोगो के बीच चना गुड़ का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *