♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और पूर्व कुलसचिव डाॅ एलएन भगत को गुरुवार की रात करीब नौ से साढे नौ बजे के बीच दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा उस समय वह रांची स्थित अपने आवास पर ही थे। इसी दौरान उनके सीने में असहनीय पीड़ा हुई। साथ में मौजूद भांजे द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि उनकी पत्नी अपने बच्चों के पास रांची से बाहर गयी हुई है।
रांची विवि के पूर्व कुलपति डाॅ एलएन भगत का हार्ट अटैक से निधन
