रांची के वरिष्ठ अधिवक्ता बंशी बाबू नहीं रहे

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची में सिविल मामालों के प्रख्यात अधिवक्ता बंशी प्रसाद नहीं रहे का गुरुवार की सुबह एक स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कैथी लिपि के चुनिंदा जानकारों में थे। अपराह्न में उनका अंतिम संस्कार चुटिया के स्वर्णरेखा नदी तट पर स्थित श्मसान घाट किया गया।
बंशी प्रसाद का जन्म रांची में एक जून 1934 को हुआ था। उन्होंने डाल्टनगंज जिला स्कूल से 1951 में मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की। स्नातक करने के बाद वह रांची में कल्याण विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर बहाल हो गये। 1965 में उनका स्थानांतरण हजारीबाग कर दिया गया, लेकिन हजारीबाग जाने की बजाय उन्होंने रांची में रहना बेहतर समझा और अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *