झारखंड में गुरुवार को मिले 3480 मरीज, रांची में 1393 पाॅजिटिव

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को राज्य में 3480 नए मरीज मिले। इनमें 1393 सिर्फ रांची के हैं। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7641 है। आज 1325 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 45496 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जिसमें 37525 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
गुरुवार को आयी रिपोर्ट के मुताबिक बोकारो में 194, चतरा में 25, देवघर में 156, धनबाद में 136, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 492, गढ़वा में 41, गिरिडीह में 14, गोड्डा में 57, गुमला में 94, हजारीबाग में 104, जामताड़ा में 33, खूंटी में 73, कोडरमा में 145, लातेहार में 56, लोहरदगा में 37, पाकुड़ में 19, पलामू में 52, रांची में 1393, साहेबगंज में 53, सिमडेगा में 71 और पश्चिमी सिंहभूम में 60 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिले में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *