‘यास’की वजह से झारखंड में भी 25 से 28 तक मूसलाधार बारिश की संभावना

♦Laharnews.com Correspondent♦

 रांची : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार शाम तक ‘यास’ नामक तूफान में बदल जाएगा। ‘यास’ 26 मई की शाम तक उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। झारखंड भी इस तूफान के असर से अछूता नहीं रहेगा।
मौसम विभाग ने 25 से 28 मई के बीच पूरे झारखंड में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। शनिवार को भी रांची में तापमान चार डिग्री तक गिरकर 32 डिग्री पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *