टोक्यो ओलंपिक में झारखंड की दो महिला हाॅकी खिलाड़ियों निकी प्रधान और सलीमा टेटे खेलेंगी

♦Laharnews.com Correspondent♦

रांची: झारखंड की दो महिला हाॅकी खिलाड़ी निकी प्रधान और सलीमा टेटे टोक्यो ओलंपिक खेलेंगीं। वह टोक्यों ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हाॅकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकी प्रधान खूंटी और सलीमा टेटे सिमडेगा की रहने वाली है। हॉकी इंडिया की तरफ से गुरुवार को 16 सदस्यी महिला हॉकी इंडियन टीम की घोषणा कर दी गई है। निकी प्रधान को डिफेंडर और सलीमा का चयन मिड फील्ड के तौर पर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *