भूस्खलन: चट्टानों से टकराई नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस

♦Laharnews.com Correspondent♦

 रांची: भारी बारिश की वजह से हावड़ा नई दिल्ली रेल मार्ग पर कोडरमा-गया के बीच भूस्खलन होने से नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस चट्टानों से टकरा गई। इस वजह से ट्रेन के इंजन को नुकसान पहुंचा है। उस रास्ते से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हुआ। तकरीबन साढे 3 घंटे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। सुबह के लगभग 6.30 बजे धनबाद आने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस लगभाग 11 बजे धनबाद पहुंची। गाजीपुर कोलकाता एक्सप्रेस लगभग 11रू30 बजे धनबाद आयी। इस रूट की कई अन्य ट्रेनें भी लेट हुई। पत्थरों से टकरा कर लेट होने के कारण शनिवार को रांची से खुलने वाली रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 5 मिनट विलंब से खुली। रांची डीआरएम ने ट्वीट कर इससे जुड़ी सूचना जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *