पुल निर्माण में लगे मुंशी को गोली मारकर जख्मी किया

गुमला : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव के समीप पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी को अपराधियों ने मारी गोली मार कर जख्मी कर दिया। मुंशी को गोली मारने वाले अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अपराधी पुलिस की गिरफ्तर से अबतक बाहर हैं। अपराधियों की गोली से घायल मुंशी का नाम है अरविंद सिंह है। अपराधियों ने मुंशी के दोनों पैर में गोलीमारी है। बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार पुल का निर्माण विशेष प्रमंडल करीब 2 करोड़ 73 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है। पुल निर्माण का ठेका कश्यप कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर इस पूरे मामले की तहकीकात में लग गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *