रमेश बैस बने झारखंड के राज्यपाल

♦Laharnews.com Correspondent♦
झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस बनाये गये हैं। मौजूदा समय में वह त्रिपुरा के राज्यपाल हैं। वह झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का स्थान लेंगें। द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल 17 मई 2020 को ही समाप्त हो गया था।
त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। वे वर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का स्थान लेंगे, जिनका पांच वर्ष का कार्यकाल 17 मई 2020 को ही समाप्त हो गया था। बैस झारखंड के दसवें राज्यपाल होंगे।
रमेश बैस को जुलाई 2019 में त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी रमेश बैस रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने लगातार छह बार लोकसभा पहुंचने का कीर्तिमान बनाया था। सबसे पहले वे वर्ष 1989 में नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 11वीं से 15वीं लोकसभा तक लगातार सदस्य निर्वाचित हुए। बैस अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी पर्यावरण व वन राज्य मंत्री रहे हैं। केंद्र में उन्होंने रासायनिक एवं उर्वरक, सूचना एवं प्रसारण, खान, पर्यावरण एवं वन जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है।
इन राज्यों के राज्यपाल भी बदले
मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाण के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य अब त्रिपुरा के नये राज्यपाल होंगे। थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल पद की जिम्मेवारी संभालेंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं। डाॅ हरि बाबू कंभाभमपति मिजोरम के राज्यपाल बनाये गये हैं। मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। राजेन्द्र विश्वनाथ अलंकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *