उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

♦Laharnews.com National Desk♦
 लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 4 जुलाई से यहां भर्ती थे।
उनकी हालत में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था। शनिवार को उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

दो बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे
अलीगढ़ के मढ़ौली गांव में 5 जनवरी 1932 को पैदा हुए कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। एक दौर में कल्याण राम मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में से एक थे। उनकी पहचान हिंदुत्ववादी और प्रखर वक्ता के तौर पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *