झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने बनायी मानव श्रृंखला, विरोध प्रदर्शन

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और कमजोर कानून-व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे झारखंड में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर इकाई की ओर से शनिवार को मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राज्य सरकार हर मोर्चें पर विफल है। जनता बेहाल है। चौतरफा हाहाकार है। शासन जनता के मुद्दों से भटक गया है। निर्दोष लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। विरोध प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम, सहित तमाम विधायक, वार्ड पार्षद, सभी मोर्चा व मंडल के पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *