सत्ता के लिए देश की विपक्षी पार्टियां छटपटा रही हैं : जफर इस्लाम

♦Laharnews.com Correspondent ♦
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा, सत्ता हाथ से निकल जाने की वजह से देश की विपक्षी पार्टिया छटपटा रही हैं। उन्होंने विपक्षी एकता की कोशिशों को सत्ता पाने की छटपटाहट से जोड़ा है। रांची में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के रवैये को देश की जनता समझ चुकी है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे। खासतौर से उन्होंने कहा कि संसद में विपक्षी पार्टियों का रवैया संसदीय और लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ था।
कहा कि हम सदन में इतनी तैयारी करके जाते हैं। देश की जनता से जुड़ी बातों को उठाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देती। इस बार तो जो नजारा संसद में देखा गया, वैसा कभी नहीं देखा गया। लोग सीटी बजा रहे थे, डांस कर रहे थे, उन्होंने सदन के भीतर पैदा हुए इस तरह के हालातों के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस, टीएमसी और सपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि ये ऐसे दल हैं, जिन्हें राष्ट्रहित से कोई मतलब नहीं। ऐसी पार्टियों को देश की जनता जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *