मूलवासियों की पहचान एवं अस्मिता के लिए युवाओं ने एकजुट होने का किया आह्वान

♦Dr. BIRENDRA KUMAR MAHTO♦
  रांची : “जय झारखण्ड” संगठन की ओर से झारखण्ड के मूलवासियों की पहचान एवं अस्मिता के लिए संघर्षरत युवाओं का “लीडर्स मीट – सामाजिक अगुवाओं का जुटान” कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मीट में विभिन्न जिलों से काफी संख्या में युवा शामिल हुए। आरोप लगाया गया कि राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं ने पिछले 20 वर्षों में हमे ठगने का काम किया गया। हम सभी अपने ही लोगों द्वारा लगातार ठगे जाते रहे हैं। कहा गया कि झारखंड के साथ बने अन्य राज्य आगे निकल गये और झारखंड विकास के लिए अभी भी संघर्ष कर रहा है। ऐसे में सामाजिक नेतृत्व करने वालों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। विशिष्ट पहचान एवं अस्मिता को हासिल करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
इनकी रही मौजूदगी
मीट में मुख्य रूप से सुनील महतो, सुनील प्रमाणिक, विनय महतो, प्रमोद ठाकुर, विमल अरविन्द, प्रणव सिंह , संतोष महतो, विशाल सिन्हा , गुणानंद महतो, विक्की साव, विद्दाधरप्रसाद, कमल नाथ महतो, असलम शेर खान, मुज्जफ्फर हुसैन, सोहैल शेख, निरंजन महतो, लक्ष्मी नायक, निलोफर मिंज, इन्दु देवी, अनिल सिकदर, निरंजन सिंह, अशोक साहू, देवानंद कुमार, संतोष भगत, अनिरुद्ध चौबे,ओम प्रकाश, अशोक करमाली, पावेल महतो, कार्तिक महतो, अशोक महतो,सुनील कुमार, अनूप मोदी, मंगल ठाकुर,संजय मुन्डा, संतोष भगत, राजेश महतो, करन पासवान, जिब्राल अंसारी, सुभेंदु प्रमाणिक, आसीत हजम, संजय महतो सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक अगुवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *