हादसा : खूंटी के पेरवाघाघ जलप्रपात में बह गयी रांची की युवती

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची : झारखंड के खूंटी जिले में पेरवाघाघ जलप्रपात के तेज बहाव में रांची की युवती गरिमा टोपनो बह गयी। उसका कोई अता-पता नहीं है। वह मूलरूप से जमशेदपुर की रहने वाली थी और रांची में एक एनजीओ में काम करती थी। जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ पेरवाघाघ जलप्रपात घूमने गयी थी। इसमें कुल छह दोस्त थे, जिसमें तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल थीं। बताया जाता है कि गरिमा गरिमा जलप्रपात के काफी नजदीक पहुंच गयी। वहां पानी का तेज बहाव था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गयी। दोस्तों ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। लेकिन शाम हो जाने की वजह से उसे तलाशा नहीं किया जा सका। अब कल सुबह एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *