♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : रांची के बगल में खूंटी जिले के पेरवाघाघ जलप्रपात में कल पानी के तेज बहाव में लापता हो गयी रांची की युवती गरिमा टोपनो का आज शव बरामद कर लिया गया। इसके लिए एनडीआरएफ और पर्यटन मित्रों ने काफी कोशिश की।
गरिमा अपने अन्य 6 दोस्तों के साथ पेरवाघाघ घूमने गई थी। वहीं अपने दोस्तों के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवा रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। घटना के वक्त मौजूद उसके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की थी। परन्तु पानी के तेज बहाव में गरिमा का हाथ अपने दोस्तों के हाथों से छूट गया और नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी तपकारा पुलिस प्रशासन स्थानीय पर्यटन मित्रों एवं सुदीप गुड़िया व स्थानीय मुखिया पुष्पा गुड़िया के साथ घटनास्थल पहुंची। नदी में कई किलोमीटर क्षेत्र में पर्यटन मित्रों के द्वारा गरिमा को खोजने की कोशिश की गई परंतु प्रयास असफल रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खूंटी डीसी को निर्देश दिया कि गरिमा को हर संभव खोजने की कोशिश हो। आज सुबह एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची।
और खोजने के क्रम में काफी मशक्कत के बाद दोपहर के पहले उसके शव को घटनास्थल से कुछ मीटर दूर विशाल पत्थरों के बीच पानी की गहराई से बरामद किया।
गरिमा तोपनो जमशेदपुर की रहने वाली थी। वर्तमान में रांची में ही काम करती थी। वह झारखंड जनाधिकार महासभा और वीमेन एण्ड जेंडर रिसोर्स सेंटर से जुड़े हुए थीं।







Who's Online : 0