झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए के लिए कमरा आवंटित करने पर सियासत गर्म, सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : झारखंड का सियासी तापमान एकबार फिर बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष का तेवर सख्त है। सत्ता पक्ष भी विपक्ष की बातों का जवाब दे रहा है। खुद सीएम हेमंत विपक्षियों पर वार कर रहे हैं। दरअसल झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित किया गया है। इसी का विरोध विपक्षी भाजपा कर रही है। मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने झाल बजाकर भजन गया। उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही ठश्रच् विधायकों ने जय श्रीराम, हर-हर महादेव के लगे नारे लगाए।
भाजपा विधायकों ने कहा – नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट करने का आदेश विधानसभा अध्यक्ष को वापस लेना होगा, तभी विधानसभा चल सकेगी। कांग्रेस ने कहा- आस्था पर सियासत नहीं करनी चाहिए। समय से नमाज अदा करने के लिए कमरा अलॉट किया गया है। दो सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के आदेश पर नमाज के लिए कमरा आवंटित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *