♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : रिम्स में भर्ती जख्मी फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो की स्वास्थ्य की जानकारी लेने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और रांची के भाजपा सांसद आज अस्पताल पहुंचे। बैजनाथ महतो रिम्स के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- जरुरत पड़ी तो बैजनाथ महतो का इलाज सरकार बाहर कराने की व्यवस्था भी कर सकती है। इसके लिए सोचने की जरुरत नहीं है।
मौके पर रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद को उन्होंने बैजनाथ की बेहतर चिकित्सा का आदेश दिया है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सीबी सहाय भी वहां मौजूद थे।
सांसद संजय सेठ ने लाज कर रहे डॉ. सी.बी. सहाय से मिलकर जख्मी बैजनाथ के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सांसद सेठ ने कहा कि चिकित्सा में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। हर हाल में हर संभव मदद किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ईलाज के लिए बाहर भी जाना पड़े तो उसे बाहर भेजा जाएगा। सांसद सेठ ने उनके परिजनों से मिल उनका हौसला अफजाई की और कहा कि बैजनाथ जल्द स्वस्थ होंगे। दूसरी ओर बैजनाथ महतो पर हमला करने वाले अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है। इसके लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गयी है। इस मामले में झारखंड पुलिस के आला अधिकारी खुद नजर रख रहे हैं। सांसद सजय सेठ ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और रांची के सांसद संजय सेठ पहुंचे रिम्स, कहा- जरूरत पड़ी तो जख्मी फोटो जर्नलिस्ट को इलाज के लिए बाहर भेजा जाएगा






Who's Online : 0