नारायण विश्वकर्मा बने इंटक के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी

♦Laharnews.com Correspondent♦

 रांची : वरिष्ठ पत्रकार नारायण विश्वकर्मा को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस सिलसिले में इंटक के प्रदेश महामंत्री दीपक ओझा की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इंटक का प्रदेश प्रभारी बनाये जाने के बाद नारायण विश्वकर्मा को कई लोगों ने बधाइयां दी हैं। दरअसल नारायण विश्वकर्मा हमेशा गरीबों और वंचितों के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनकी बेबाक लेखनी और बयान में भी इस बात को सहज ही महसूस किया जा सकता है। इंटक ने उम्मीद जतायी है कि बतौर झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी हमेशा की तरह नारायण विश्वकर्मा मजदूरों के हक की आवाज मीडिया के जरिये पूरे देश में पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *