चक्रवाती तूफान गुलाब : देररात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकराएगा, झारखंड-बिहार में भी असर

 ♦Laharnews.com National Desk♦

गुलाब चक्रवाती तूफान के आज शाम तक आंध्र और ओडिशा के समुद्री तटों पर लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इसके बाद देर रात को यह तटों से टकराएगा। झारखंड और बिहार के 11 जिलों में इसका असर हो सकता है। इस बीच पीएम मोदी ने चक्रवात तूफान से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की है। पीएम ने ट्वीट किया कि केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। आइएमडी ने बताया कि चक्रवात गुलाब के रविवार की आधी रात के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार करने की उम्मीद है। इसी कड़ी में आइएमडी की ओर से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *