रांची : झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक

♦Laharnews.com Correspondent♦

  रांची : रांची में लगातार चौथी बार झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में रेडियो खांची/रांची विवि के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस वर्ष ऑड्रे हाउस 29 और 30 अक्टूबर को 24 देशों से प्राप्त प्रवृष्टियों की 152 फिल्मों में से ज्यूरी कमेटी द्वारा चुनी गई 75 फिल्मों का निशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *