सीएम से वार्ता के बाद झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने की यह घोषणा

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांचीः झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद 29 दिसम्बर के झारखंड बंद को वापस लेने की मोर्चा ने घोषणा की है। इससे पहले मोर्चा ने झारखंड आंदोलनकारियों के पहचान, मान-सम्मान, पेंशन, नियोजन आदि की मांगों पर झारखंड बंद की घोषणा की थी।
मोर्चा के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने शुक्रवार को रांची अंजुमन ऑफिस परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के हित में 11 सूत्री मांगों व विधानसभा में किए गए वादों को जल्द से जल्द पूरा करे। इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा वरीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुजुर सचिव कयूम खान, भुनेश्वर केवट, डॉक्टर रामनाथ मेहता, वित्त अध्यक्ष आजम अहमद, जबील्लाह अंसारी, दिवाकर साहू भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *