ईडी की कार्रवाई : आईपीएस प्रिया दुबे और उनके पति की सम्पत्ति जब्त

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची : ईडी की पटना की टीम ने झारखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी प्रिया दुबे और उनके आरपीएफ पति संतोष दुबे की रांची और दिल्ली में स्थित अचल सम्पत्ति जब्त कर ली है। प्रिया दुबे फिलहाल झारखंड पुलिस में आईजी प्रशिक्षण के पद पर तैनात हैं। ईडी ने सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज मामले के आधार पर यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही मनी लाउंडिं्रग के तहत भी इस कार्रवाई को ईडी ने अंजाम दिया है। ईडी ने रांची में अशोक नगर में कागजी मूल्य 30 लाख में खरीदे गये भूखंड का अटैच किया है। इस भूखंड पर मकान बना हुआ है। इसके अलावा दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी में 3 कामर्शिय शॉप व एक फ्लैट को भी जब्त किया है। इसके कीमत करीब 72 लाख आंकी गयी है।
गौरतलब है कि सीबीआई पटना ने 2013 में प्रिया दुबे के पति संतोष दुबे के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद सीबीआई ने राज्य सरकार से प्रिया दुबे के खिलाफ भी जांच की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद जांच में यह पता चला कि 1996 से 2013 तक इन दोनों अधिकारियों की सभी स्त्रोतों से जायज आमदनी 1.57 करोड़ रुपये थी, जबकि इस अवधि में इन दोनों अधिकारियों के पास मौजूद कुल सम्पत्ति की कीमत 2.65 करोड़ रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *