झारखंड में भी कोरोना की रफ्तार तेज, एक ही दिन में मिले एक हजार से अधिक संक्रमित मरीज, रांची सबसे अधिक प्रभावित

♦Laharnews.com Correspondent♦

 रांची: कोरोना वायरस का संक्रमण एकबार फिर झारखंड को धीरे-धीरे अपने शिकंजे में लेते जा रहा है। झारखंड में सात माह बाद एक हजार से अधिक मामले 24 घंटे के भीतर मिले हैं। इतने दिनों बाद रविवार को यहां 1,007 मामले एक दिन में मिले। इससे पहले यहां 25 मई 2021 को 1,247 मामले मिले थे। इसके बाद यहां दैनिक मामले एक हजार से कम होकर घटते गए थे।

रविवार को रांची में 413, धनबाद में 110, पूर्वी संिहभूम में 179, बोकारो में 93, पश्चिमी संिहभूम में 84 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। कई जिलों से रिपोर्ट शाम तक नहीं मिल पाई थी। ऐसे में संभावना है कि रविवार को मिले संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ भी सकती है।
इसबीच झारखंड पुलिस में एक एडीजी, एक आइजी और एक एसपी सहित 30 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *