आईपीएल मेगा आक्शन -2022: ईशान किशन सबसे अधिक 15.25 करोड़ में बिके, मुंबई इंडियंस ने खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का मेगा आक्शन बेंगलुरू में समाप्त हो गया है। कुल 600 में से 204 खिलाड़ियों को खरीददार मिले हैं। सुरेश रैना और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। कुल 600 में से कुल 217 खिलाड़ी बिक सकते थे,लेकिन 204 खिलाड़ियों को खरीददार मिला। इनमें 67 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस सीजन के सबसे महंगे ईशान किशन हैं। उन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर भी काफी महंगे बिके। दूसरे दिन लियम लिविंगस्टोन काफी महंगे बिके। पंजाब ने 11.50 करोड़ में खरीदा। जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ में मुंबई ने खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *