झारखंड आंदोलनकारियों ने बनायी मानव श्रृंखला

♦Dr Birendra Kumar Mahto♦

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के 11वें दिन शहीद निर्मल महतो के नाम समर्पित मानव श्रृंखला बनायी गयी। यह मानव श्रृंखला बिरसा चौक से नये विधानसभा के समीप आंदोलनकारी मैदान तक बनायी गयी।
इसका नेतृत्व राजू महतो ने किया। मानव श्रृंखला के दौरान पुष्कर महतो के साथ धक्का-मुक्की किये जाने की भी खबर है। इस बीच मॉक विधानसभा से लेकर विधायक तक तक बनाये गये और उन्हें शपथ दिलायी गयी।
आंदोलनकारियों ने मान-सम्मान ,पहचान, नियोजन व पेंशन देने, जेल की बाध्यता समाप्त करने ,आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए स्पेशल सेल का गठन करने, मेडिकल एवं तकनीकी शिक्षा तथा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा में केजी टू पीजी तक बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की मांग की है। एक मार्च को प्रत्येक जिले व प्रखंड में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।
संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं सरकार में शामिल सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा- झारखंड गठन के 21 वर्षों बाद भी आंदोलनकारियों की मांगें नहीं माने जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के लिए विधानसभा में पुख्ता विधान बनना चाहिए और 1-1 झारखंड आंदोलनकारी को राज्य गठन की तिथि से समान रूप से मान-सम्मान पहचान पेंशन नियोजन देना चाहिए।
इस मौके पर आदिवासी मूलवासी संयुक्त संगठन के संयोजक डॉ करमा उरांव, अंतू तिर्की, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मो शकील अंसारी व लाल अजय नाथ शाहदेव उपस्थित हुए.भी खासतौर से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *