♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव रांची जिला स्कूल प्रांगण से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष कुमोद कुमार वर्मा ने की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन की तिथि से जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से चिन्हित करते हुए मान-सम्मान, पहचान, पेंशन व नियोजन दिया जाना चाहिए। गत वर्ष 1 मार्च 2021 को मोर्चा द्वारा विशाल रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया था।
♦घेरा डालो-डेरा डालों आंदोलन में 2 मार्च को लोहरदगा, खूंटी व सिमडेगा, 3 मार्च को रामगढ़ ,बोकारो व हजारीबाग और 4 मार्च को गिरिडीह व कोडरमा के आंदालोनकारी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा की गई थी कि झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, पेंशन एवं क्षैतिज के आधार पर पांच फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। लेकिन उस घोषणा पर सरकार अबतक अमल नहीं कर सकी है।
इस अवसर पर संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महत्व संरक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष व अश्वनी कुजुर, संयोजक भुनेश्वर केवट, दिवाकर साहू, प्रवक्ता पुष्कर महतो, डॉ लाल अजय नाथ शाह देव, वीरेंद्र कुमार सिंह, सरोजिनी कच्छप, एरेन कच्छप, विनीता खलखो, मंगलेश्वर उरांव, गांदूर लोहरा, लोलेन टोप्पो, सरगम कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे।







Who's Online : 0