मांडू में सम्मेलन: मथुरा महतो ने कहा- सरकार की ताकत हैं झारखंड आंदोलनकारी

सम्मेलन में सरकार से अर्जुन राम को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की मांग की गयी।

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: झामुमो के सचेतक एवं संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी सरकार की ताकत हैं। आंदोलनकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा की बुनियाद हैं। सरकार आंदोलनकारियों को मान-सम्मान, पहचान, पेंशन, नियोजन देकर और अधिक मजबूत बनाये। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा , मांडू की ओर से आयोजित सम्मेलन में वह बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व विधायक अर्जुन राम को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाने की मांग सरकार से की है। आंदोलनकारियों ने ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेसी नेता आलमगीर आलम को झारखंड आंदोलनकारी विरोधी करार देते हुए उनके कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों से ही राज्य सरकार का सम्मान है। राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को जल्द से जल्द चिन्हित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुनेश्वर ठाकुर, स्वागत बाबूलाल, संचालन सुरेश महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन सुषमा देवी ने किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन राम, जगत महतो,राजकुमार महतो , चुकंदर महतो, सानू, मदन सोरेन, रत्ना देवी, लखन महतो, शनिचर मांझी ने भी अपने विचार रखे।
सम्मेलन में इनकी रही मौजूदगी
सम्मेलन में रामचंद्र वर्मा, कार्तिक मथहा, शंकर महादेव दिलीप सिंह, महादेव रविदास, लखन महतो, विश्वनाथ माझी, रोशन माझी, राथो मुंडा ,सुरेश महतो लोकेश्वरी प्रसाद सिन्हा रामचंद्र उरांव, मुगलचंद्र पटेल ,राजकुमार माझी, गणेश महतो रामसहाय माझी द्वारिका महतो, अनिल कुमार महतो ज्ञानी महतो सुखदेव महतो राजू कुमार महतो, धनेश्वर फागु, रमेश टूडू ताओ माझी जगदीश हांसदा, महावीर तूरी, गोपी महतो, मदन किस्कु सोनू मदन सोरेन ,शिवा महतो ,मोहन ,बीरबल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *