जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, 20 लाख घरों में छाया अंधेरा

♦Laharnews.com Correspondent♦
  टोक्यो: जापान में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसी तीव्रता 7.1 मापी गयी है। भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। भूकंप के झटके भारत के लद्दाख में भी महसूस किये गये।
इस बीच टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से बताया कि जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप फुकुशिमा क्षेत्र के तट पर 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था और स्थानीय समयानुसार रात 11.36 बजे इसके तुरंत बाद पूर्वाेत्तर तट के कुछ हिस्सों के लिए एक मीटर की सुनामी लहरों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *