♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसका आयोजन झारखंड में पार्टी के 543 सांगठनिक मंडल कार्यालयों, 27 जिला कार्यालयों सहित रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गयी। पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ( किसान मोर्चा) सुनील कुमार सिंह को अन्नदाता के हितों को समर्पित मोदी सरकार पुस्तक भेंट की गई। पुस्तक में मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाये गये कदमों और भावी योजनाओं की जानकारी दी गयी है।
भाजपा का मना स्थापना दिवस समारोह, सुनील सिंह को पुस्तक भेंट
