राज्यपाल ने गणित के जादूगर इन भाइयों को किया सम्मानित

♦Laharnews.com Corresapondent♦
   रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने गणित के जादूगर कहे जाने वाले नन्हें बालक विराट माकन -विराज माकन को राजभवन में बुलाकर सम्मानित किया। रांची निवासी इन भाइयों को केलकुलेटर ब्रदर्स आफ झारखंड के नाम से भी पुकारा जाता है। इस मौके पर विराज माकन के साथ उनके अग्रज विराट माकन, उनके माता-पिता , शिल्पी एवं गगन माकन और उनके दादा-दादी , सुभाष चंद्र माकन और श्रीमती कृष्णा माकन उपस्थित थे ।
आठ वर्ष के नन्हे बालक विराज माकन ने अपने भाई की तरह ही अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन कर दिखाया है। अपनी अद्भुत बौद्धिक कौशलता से सिर्फ 10 मिनट 16 सेकंड में और वह भी रिवर्स ऑर्डर में 80 से 1 तक का पहाड़ा सुना कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया था।
इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद वह देश का दूसरा ऐसा बच्चा है, जिसने यह रिकॉर्ड बनाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि देश का पहला बच्चा, जिसने रिवर्स ऑर्डर में 75 से 2 तक का पहाड़ा 11 मिनट 6 सेकंड में सुनाया था, वह विराज का ही जुड़वां भाई विराट माकन है। अपने ही भाई से प्रेरित होकर उससे भी बड़े लक्ष्य को बखूबी पूरा कर दिखाया मासूम विराज माकन ने।
इस अद्भुत कहानी के पीछे एक गणित के जादूगर का हाथ है, इन जुड़वां बच्चों के पिता गगन माकन का। पेशे से गणित के शिक्षक और ट्यूशन एकेडमी के ऑनर पिता गगन माकन की जादुई तकनीक से सिखाई गई तरीके का ऐसा अद्भुत परिणाम है। इन बच्चों को ना केवल सीधा-उल्टा 80 से 1 तक का टेबल्स आता है, बल्कि अपने पिता के गणित गुर से सीखते हुए 10, 20, 30, 40 क्या, 50 से भी ज्यादा स्क्वायर एवं क्यूब याद हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि 50 से भी ज्यादा के स्क्वायर एवं क्यूब याद होने के साथ-साथ वे सारे स्क्वायर एवं क्यूब निकालने का तरीका जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *