♦Laharnews.com Correspondent♦
 
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से विशाल सभा का आयोजन पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर स्थित छोटा नागडा में 9 अप्रैल को किया जाएगा। आयोजकों की ओर से बताया गया है कि सभा में गुवा गोलीकांड पीड़ित सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी शामिल होंगे। सभा में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक व झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोंघोंगा लोगों को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो , प्रवक्ता पुष्कर महतो भी मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आसमान सुंडी करेंगे। आंदोलनकारियों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मौके पर पूर्व पार्षद विजय कुमार साहू, आसमान सुंडी, मंगलेश्वर उरांव, सर्जन हंसदा, दिगम्बर साहा, रंजीत उरांव, नरेश मुर्मू ,आजम अहमद, परवीन सहाय सतीश कुमार महतो, मोहन कुमार, विजय साहू, रोहित ठाकुर, विनोद श्रीवास्तव, एरेन कच्छप, विनीता खलखो, मौलाना इजरायल खालिक,गोपाल महतो सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

	





 Who's Online : 0