देवघर रोपवे दुर्घटना और लोहरदगा हिंसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रु का मुआवजा देगी सरकार

♦ Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड के देवघर जिले में हुए त्रिकुट रोपवे दुर्घटना और लोहरदगा हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को राज्य सरकार पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा राशि देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों घटनाओं में जख्मी हुए लोगों को सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया है। त्रिकुट रोप वे हादसे की जांच के लिए उन्होंने उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। इसमें रोपवे से संबंधित विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने रोप वे हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल मौजूद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *