जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अबतक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी

 नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के बाद हुई हिंसा मामले में अबतक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस पर गोली चलानेवाला असलम भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हिंसा मामले का मुख्य सूत्रधार अंसार बताया जा रहा है। पुलिस ने इसे भी पकड़ लिया है। दिल्ली हिंसा में कई पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए है। एक पुलिसकर्मी को गोली भी लगी है। वहां के हालात पर नियंत्रण में हैं।
इस बीच जहांगीरपुरी घटना का एक नया वीडियो भी सामने आया है। इसमें पत्थरबाजी की तस्वीरें हैं। लेकिन सबसे खास बात है कि एक व्यक्ति इसमें गोली चला रहा है, जो वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है। ये तस्वीर शोभा यात्रा पर पथराव के दौरान की है। एक शख्स इस तस्वीर में पिस्तौल ताने हुए नज़र आ रहा है। पुलिस इसकी जांच और शख्स की पहचान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *