यौन शोषण: पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज, प्राचार्य फरार

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रचार्य मनोज कुमार सिन्हा फरार हैं। उनपर स्कूल की नर्स ने यौन शोषण का अरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस द्वारा कोर्ट में भी आज पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला कर्मी 22 जुलाई 2019 से अनुबंध पर स्कूल में काम करती है। दावा किया गया है कि प्राचार्य द्वारा परेशान करने का वीडियो भी पीड़िता द्वारा बनाया गया है। पुलिस प्राचार्य को खोज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *