75 लाख का इनामी नक्सली संदीप यादव की मौत, पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत हो गयी है। बिहार के गया में 75 लाख के इनामी भाकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं में से एक संदीप यादव (55) का शव बरामद किया गया है। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। संदीप पर झारखंड सरकार ने 50 लाख और बिहार सरकार ने 25 लाख का इनाम रखा था। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में उसकी दहशत थी। गया में 4 लोगों को फांसी देने के बाद वो हिट लिस्ट में था। उसकी मौत कैसे हुई ये अभी साफ नहीं हो पाया है। संदीप यादव के घर के पुरुष सदस्यों का कहना है कि मौत दवा के रिएक्शन की वजह से हुई। उसकी बॉडी परिवार के लोग देर रात घर पर लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *