राज्यसभा चुनाव: भाजपा के आदित्य साहू ने पर्चा दाखिल किया

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड से भाजपा के राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी आदित्य साहू ने मंगलवार को दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, दीपक प्रकाश, सुदेश महतो सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। सुदेश महतो भी उनके प्रस्तावक बने। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू को आजसू ने समर्थन देने की घोषणा की है। आजसू के झारखंड विधानसभा में 2 विधायक हैं। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी आदित्य साहू के नामांकन के दौरान विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *