सुखदेव सिंह के छुट्टी में जाने के बाद अरुण सिंह को मिला झारखंड के मुख्य सचिव का प्रभार

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 4 जुलाई से छुट्टी पर चले गये हैं। उनकी जगह पर विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह को झारखंड के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस सिलसिले में कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सुखदेव सिंह के छुट्टी में रहने तक की अवधि में विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह अपने कार्यों के साथ मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *