लीना मानिकमेलाई के खिलाफ रांची में प्राथमिकी , धार्मिक संगठनों के लोग हुए एकजुट

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची के धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली तस्वीर के खिलाफ फिल्म की निर्माता लीना मानिकमेलाई और फिल्म में सहयोग कर रहे अन्य लोगों पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। इससे पहले
युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल के आग्रह पर जिला स्कूल परिसर के पास शहर के समस्त समाजिक संगठन और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि एकत्रित हुए।
रांची जिला श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की सोची समझी साज़िश के तहत लघु चलचित्र के माध्यम से सनातन धर्मावलंबियों की आस्था एव धार्मिक भावनाओं पर आघात किया गया है।
राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि समस्त हिंदू सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा की सभी की गिरफ्तारी अविलंब होनी चाहिए और सभी गुनाहगार देश से माफी मांगें।
महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव और मंत्री दीपक ओझा ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे लोग देश का माहौल खराब करते हैं ऐसे लोगों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट से अविलंब सजा मिलनी चाहिए।
इनकी रही मौजूदगी
नंद किशोर सिंह चंदेल, जय सिंह यादव , राजीव रंजन प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, विनय सिंह, दीपक ओझा,मुकेश सिंह, रमेश गुप्ता,करण सिंह, विक्की वर्मा, शांतनु सिंह, सोमू बनर्जी, गौरव सिंह, रोहन सिंह, हीरू सिंह, बिंदल वर्मा, मोहित कुमार रजक, शिवाजी सिंह, डीके सिंह,नीतू सिंह, मुस्कान पाठक, गीता शर्मा, विकास सिंह, अमित कुमार,यस सिंह परमार, विनायक दत्त मिश्रा, राजकुमार सिंह, राजेश वर्मा, किरण प्रकाश, बंटी कुमार, राजीव पांडे, नितिन सिरमौर, राजेश सिंह, विजय पांडे, अमित कुमार, रवि, शुभम, आशुतोष कुमार, सौरभ वर्मा, अमन वर्मा, आकाश वर्मा, अखिलेश कुमार, राम लखन सिंह, सुरेश सिंह, विवेक धान, आशीष रजक, अर्जुन कुमार सिंह, रवि शंकर, सूरज कुमार, आकाश सिंह, सोनू कुमार मिश्रा, यश कुमार वर्मा, सूर्या रजक, ओम सिंह भूमियार, सूरज कुमार, दीपक मिश्रा, राजकुमार सिंह, आदि शहर के सभी सामाजिक और धार्मिक संगठन के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *