रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट लगने से मौत

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची के कांके थानान्तर्गत बोड़या इलाके में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। कांके थाना प्रभारी बृज कुमार के अनुसार पूजा, आरती और विनीत झा अपने घर की छत पर तिरंगा लगाने गये थे। वे छत पर लोहे की रॉड से तिरंगे को बांध रहे थे। इसी दौरान करंट प्रवाहित हाई टेंशन तार के सम्पर्क में रॉड आ गया। पूजा, आरती और विनीत रॉड को पकड़े हुए थे। तीनों करंट की चपेट में आ गये और दम तोड़ दिया। आनन-फानन में उन्हें कांके जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *